शाजापुर: पुरानी कृषि उपज मंडी में शुक्रवार से होगी सब्जियों की नीलामी, एसडीएम नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में दुकान हुई आवंटित
शाजापुर में हर रविवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार और थोक सब्जी मंडी को लेकर गुरुवार को एसडीएम एवं नगरपालिका अध्यक्ष ने टीम के साथ हाट मैदान का मौका मुआयना किया और थोक सब्जी मंडी को पुरानी कृषि उपज मंडी में शिफ्ट करने का निर्णय लिया, वहीं साप्ताहिक हाट बाजार में लगने वाली सब्जी, मसाले, गुड़, कपड़े, कटलरी सहित अन्य दुकानों का स्थान परिवर्तित किया।