शाजापुर: नगर पालिका ने शुरू किया बाजारों में घूम रहे मवेशियों को शहर से बाहर करने का अभियान, पशु मालिकों पर भी होगा जुर्माना
शाजापुर शहर के चौक चौराहे गली मोहल्ला और सड़कों पर नगरवासियों के लिए परेशानी बन रहे मवेशियों को पकड़कर नगर से बाहर करने के लिए नगर पालिका द्वारा अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके लिए नपाकर्मियों को लगाया गया है जो इन मवेशियांे को जिले के ग्राम टांडाबोर्डी स्थित गौशाला में छोड़ रहे हैं। ताकि शहर में इन मवेशियों की संख्या कम हो और लोगों को राहत मिले।