शाजापुर: मनिहारबाड़ी क्षेत्र में पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम समाजजनों की ली बैठक, मोहर्रम पर्व को लेकर की चर्चा
शाजापुर शहर के मनिहारबाड़ी में एडिशनल एसपी टीएस बघेल, एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, कोतवाली टीआई बृजेश मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने यहां मुस्लिम समाजजनों की बैठक ली। बैठक में मोहर्रम पर्व के दौरान होने वाले आयोजनों को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों से कहा कि सभी आयोजन नियम अनुसार करें।