चौरीचौरा: सब्जी को भैंस से चराने से मना करने पर पीटा गया, मामला दर्ज
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम आमकोल के बडई टोला निवासी सरिता साहनी ने पुलिस को प्रार्थना देकर आरोप लगाते कहा कि 21मई 26 को गांव का सोनू यादव भैंस से मेरा बोया हुआ सब्जी को चरा रहा था। मना करने पर गाली देते हुए लात से पेंट पर मार दिया। पुलिस को बताया कि हमें बचाने हमारे पट्टीदार राजू भारती आए तो उन्होंने लाठी से मारकर सर फोड़ दिया।