तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील परिसर में आयोजित मतदाता शपथ ग्रहण समारोह में कर्मचारियों के अलावा सैकड़ों छात्र भी हुए उपस्थित
तमकुहीराज एसडीएम ऋषभ पुण्डीर ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारीगणों, अधिवक्तताओं एवं छात्रों को मतदान हेतु मतदाता शपथ ग्रहण किया गया। उन्होंने मतों का प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने सहित कहा कि यह अधिकार भारत के संविधान द्वारा प्रदत है तथा लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने और स्वस्थ लोकतंत्र हेतु मताधिकार का प्रयोग करे।