चेनारी: चेनारी में शांतिपूर्ण माहौल में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ, उमड़ा जनसैलाब
Chenari, Rohtas | Oct 21, 2026 चेनारी में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, उमड़ा जनसैलाब चेनारी प्रखंड क्षेत्र में विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन किया गया। विसर्जन को लेकर चेनारी नगर पंचायत बाजार में लगने वाले ऐतिहासिक मेले की परंपरा इस साल भी कायम रही। बुधवार को लगे मेले में लगभग बीस हजार से अधिक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।