जिला पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन, 64 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई
जिला पदाधिकारी, भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया द्वारा ईज ऑफ लिविंग के अंतर्गत "जिला जनता दरबार" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 64 आवेदकों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएँ प्रस्तुत की गईं, जिनकी जिला पदाधिकारी महोदय ने गंभीरतापूर्वक सुनवाई की।
सुनवाई के उपरांत जिला पदाधिकारी महोदय ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का समयबद्ध एवं प्रभावी निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्यायोचित राहत एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।
Arrah, Bhojpur | Jul 6, 2026