शिवहर: शिवहर में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए एनपी-एनसीडी स्क्रीनिंग अभियान
राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिवहर के सदर अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 30 वर्ष और उससे ऊपर उम्र के लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। इस पहल का उद्देश्य उच्च रक्तचाप, मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है।