बदायूं: आरिफपुर नवादा गांव में गाली-गलौच की शिकायत करने पर 20-25 लोगों ने एक युवक को डंडे और बेल्ट से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Aug 23, 2026 बदायूं की थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आरिफपुर नवादा गांव में गाली-गलौच की शिकायत करने पर 20 से 25 लोगों ने सरफराज पुत्र हसरूद्दीन के डंडे और बेल्ट मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल सरफराज का जिला अस्पताल में रविवार 1:30 बजे के आसपास मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।