इंदौर: नवलखा बस स्टैंड से सभी दुकानें हटाई जाएंगी, नगर निगम की टीम ने दुकानदारों को दो दिन में दुकान हटाने के निर्देश दिए
Indore, Indore | Feb 14, 2025 नगर निगम की टीम आज शुक्रवार 1 बजे नवलखा बस स्टैंड पर पहुंची और दुकानदारों को दुकान हटाने के लिए समझाइश दी है।अधिकारियों ने दुकानदारों को दो दिन का समय दिया है और चेतावनी भी दी है कि यदि वे स्वेच्छा से दुकान नहीं हटाते हैं, तो निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी। निगम के झोनल अधिकारी ने बताया कि,बस स्टैंड पर रैन बसेरा का निर्माण कार्य किया जाना है।