पटना ग्रामीण: मंगनी लाल मंडल ने राजद कार्यालय में नामांकन किया, लालू परिवार समेत 40 लोग प्रस्तावक बने
राजद कार्यालय में राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए मंगनी लाल मंडल ने नामांकन किया। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे लालू परिवार की मौजूदगी में नामांकन किया गया। 19 जून को राज्य परिषद की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान किया जाएगा। वहीं लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव समेत 40 लोग मंगनी लाल मंडल के नामांकन में प्रस्तावक बने।