अलवर: अलवर में फिल्मी स्टाइल में वारदात, बदमाशों ने कार से बांधकर ATM मशीन उखाड़ ली
Alwar, Alwar | Jun 19, 2026 अलवर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र में देर रात बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। एक निजी बैंक की ATM मशीन को कार से रस्सी बांधकर उखाड़ा और घसीटते हुए फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।