गुन्नौर: कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय में बनाई जा रही आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लोगों ने सवाल उठाए #jansamasya
तहसील गुन्नौर क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय में बनाई जा रही करीब 350 मीटर लंबी आरसीसी सड़क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाते हुए जांच और कार्यवाही की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण से पहले डाली जाने वाली गिट्टी की परत निर्धारित मानक से कम मोटाई में बिछाई जा रही है।