घाघरा: घाघरा एसएस हाई स्कूल मैदान में 3 दिवसीय अंतर विद्यालय फुटबॉल नेशन वाइड लीग टूर्नामेंट का समापन
Ghaghra, Gumla | Sep 2, 2026 घाघरा एसएस हाई स्कूल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय अंतर विद्यालय फुटबॉल नेशन वाइड लीग टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मैच का शुभारंभ पूर्व सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच मोंटेसरी पैराडाइज एकेडमी घाघरा बनाम स्टूडेंट हॉस्टल घाघरा के बीच हुआ।जिसमें 5- 1 गोल से स्टूडेंट हॉस्टल घाघरा के टीम बच्चों ने जीत हासिल किया।