कानपुर: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्रोफेसर वीएन मिश्रा का कानपुर में आकस्मिक निधन
इंदिरागांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के प्रोफेसर वीएन मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। वह कांफ्रेंस के समापन सत्र के दौरान मंगलवार 4 बजे वह दर्शक दीर्घा में बैठे लेक्चर सुन रहे थे। इसी बीच अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई।सीएसजेएमयू के डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत सीपीआर दिया।कार्डियोलाजी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।