मौजमाबाद: आकोदा गांव में सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने 2 बदमाशों को पकड़ा
जयपुर ग्रामीण की फुलेरा पुलिस ने आकोदा गांव में एक सूने मकान में घुसकर घर का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी पोखरमल बावरिया और नानू राम बावरिया को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक भी बरामद की है