राजगढ़: हरियाणा सीमावर्ती राजगढ़ में इस साल ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 31 हथियार बरामद, AGTF प्रभारी पाटिल IPS ने दी जानकारी
Rajgarh, Churu | Sep 30, 2026 एजीटीएफ टीम चूरू प्रभारी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत राजगढ़ अभिजीत पाटिल आईपीएस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि इस साल ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत 31 हथियार बरामद करने की कार्यवाही के साथ-साथ 80 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।इस साल राजगढ़ एरिया में ही करीब 31 हथियार और पूरे चूरू जिले में 60 से अधिक अवैध हथियार बरामद किए जा चुके है।