सूरजपुर: बिश्रामपुर में मटकी फोड़ प्रतियोगिता, गोविंदा की टोली ने दिखाया उत्साह
बिश्रामपुर के गौरी शंकर मंदिर परिसर में शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस प्रतियोगिता को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग पहुंचे। मटकी को ऊंचाई पर बांधा गया था, जिसे फोड़ने के लिए युवाओं ने मानव पिरामिड बनाया। युवाओं की टोली ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मटकी तक ।