बूंदी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में निकाली बाईक रैली जिला कलेक्टर ने हाई सेकेंडरी स्कूल से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Bundi, Bundi | Aug 14, 2024 ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत बुधवार को तिरंगे की शान में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर बाइक रैली निकाली और आमजन में देशभक्ति का संदेश दिया। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा व पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बूंदी के हायर सैकेण्डरी स्कूल परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एडीएम घनश्याम शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।