शाहजहांपुर: खतरे के निशान से महज 40 सेंटीमीटर नीचे पहुंची खन्नौत, 24 घंटे में जलस्तर 65 सेंटीमीटर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह 8 बजे सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार नदी का जलस्तर 145.35 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 145.75 मीटर से महज 40 सेंटीमीटर नीचे है। कल सुबह की तुलना में नदी के जलस्तर में 65 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।