लखीसराय: रामगढ़ चौक पुलिस ने कोली नहर के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे व्यक्ति को किया गिरफ्तार
जिले के रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत कोली नहर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कवैया थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर के समीप रहने वाले व्यक्ति को लखीसराय न्यायालय भेजा गया है।