चाईबासा: ट्रैक्टर व्यवसायी के घर से ट्रैक्टर पार्ट्स और लोहे का सामान चोरी कर भाग रहा चोर लोगों द्वारा पकड़ा गया, धुनाई की गई
न्यू कॉलोनी नीमडीह में ट्रैक्टर व्यवसायी मनीष राम के घर से देर रात ट्रैक्टर पार्ट्स और लोहे का सामान चोरी कर भाग रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया,घटना के दौरान मोहल्लेवासियों ने चोर की धुनाई भी की। मोहल्ले में पिछले कुछ समय से ट्रैक्टर के सामान और गैस सिलेंडर की चोरी लगातार हो रही थी, लेकिन इस बार चोरी की घटना विफल हो गई।