खिलचीपुर: छापीहेड़ा में 4 किमी पैदल कावड़ यात्रा, श्रद्धालुओं व महिलाओं ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक
छापीहेड़ा में रविवार को तिभुवन नाथ मित्र मंडल के तत्वाधान में कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा नगर के जीरापुर रोड़ थाना परिसर स्थित त्रिभुवन नाथ महादेव मंदिर के से दोपहर 11:30 बजे शुरू हुई। श्रद्धालुओं ने करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर पचोर रोड़ शनि मंदिर स्थित शिव मंदिर में कावड़ से लाए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यात्रा में पुरुष और बच्चे कंधों पर कावड़ और