दूनी: टोंक: दूनी पुलिस ने अवैध बजरी से भरे 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त, चालक फरार
Duni, Tonk | May 11, 2026 टोंक। दूनी थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी के निर्देशन व सीओ हेमराज के सुपरविजन में थानाधिकारी रतन सिंह तंवर के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। 10 मई को धांधोली चौराहा से 1 व 11 मई को सरोली 2 जप्त की है।