सिरोही: अजारी में भीषण सड़क हादसे में तीन लोग घायल, ट्रक की कैबिन में फंसे व्यक्ति को मशक्कत के बाद निकाला गया, आबूरोड़ रेफर
Sirohi, Sirohi | Aug 27, 2026 अजारी स्थित त्रिमूर्ति होटल के पास गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आगे चल रहे ट्रक में पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक जा घुसा। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक व्यक्ति ट्रक की कैबिन में फंस गया। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों