एकेश्वर बीडीसी बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों का फूटा गुस्सा। सीडीओ के अलावा कोई भी जिला अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचा, जिससे विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।
कांग्रेस प्रदेश सचिव कवींद्र इष्टवाल ने सड़क, पेयजल और जल जीवन मिशन की खामियों को उठाते हुए कहा कि जब जिम्मेदार अधिकारी बैठकों में शामिल ही नहीं होंगे तो जनता की समस्याओं का समाधान कैसे होगा? बैठक के दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की और भविष्य में अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति की मांग की।
#Ekeshwar #BDCMeeting #Uttarakhand #KavindraIshtwal #JalJeevanMission #Development #PauriGarhwal #LocalNews #pahadsamachar