मोदी जी के जन्मदिन पर टाउनशिप गोलंबर चौक स्थित हनुमान मंदिर में जले 105 दीप
भवनाथपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर टाउनशिप गोलंबर चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए 105 दीप जलाए गए। दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा।