जगदलपुर: लालबाग शहीद स्मारक में हुई तोड़फोड़ पर नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- जल्द ही किया जाएगा मरम्मत
25 मई 2013 को दरभा के झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में कांग्रेस नेताओं और सुरक्षाकर्मियों की शहादत की याद में लालबाग़ में बनाये गए शहीद स्मारक में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की गई। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने कहा कि बस्तर विकास प्राधिकरण से मिली राशि से शहीद स्मारक का किया जाएगा पुनरुद्धार।