कानपुर में नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार के खिलाफ शुक्रवार २ बजे बेशर्मी का जीएसटी उत्सव मना कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया यह प्रदर्शन मोदी सरकार द्वारा हाल ही में जीएसटी स्लैब में किए गए बदलाव को लेकर किया गया।कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस समय जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स का नाम दिया था।