कटंगी: कटंगी-सिवनी मुख्य मार्ग पर FCI गोदाम के बाहर सड़क पर खड़े रहते हैं दर्जनों मालवाहक, हादसे को न्योता
कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर भारतीय खाद्य निगम (FCI) के गोदाम के बाहर मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में मालवाहक वाहनों के खड़े रहने से हमेशा सड़क हादसे का खतरा बना रहता है। बावजूद इसके इस ओर न तो पुलिस प्रशासन का ध्यान है और न ही भारतीय खाद्य निगम गंभीर दिखाई दे रहा है। जबकि पूर्व में यहां पर सड़क हादसों के बाद दो लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।