जगाधरी: अपनी मांगों को लेकर स्ट्राइक पर बैठे यमुनानगर में एनएचएम कर्मचारियों में आज सड़कों पर भीख मांग कर जताया विरोध।
नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। आज उनके हड़ताल का 19 दिन है। आज उन्होंने शहर के पॉश इलाके में से पैदल घोष मार्च निकाला और दुकानों पर जाकर भीख मांग कर अपना विरोध जताया। इन कर्मचारियों का कहना है कि अपनी मांगों को लेकर यह सरकार से लगातार बोल रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है।