जगाधरी: यमुनानगर के सिविल अस्पताल में आज हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन संगठन ने की एक अहम बैठक।
हरियाणा सिविल डेंटल सर्जन संगठन में आज सिविल अस्पताल में एक बैठक की और और आंदोलन की घोषणा की। डॉक्टरो ने बताया कि 14 तारीख को सुबह 10:00 से 12:00 तक 2 घंटे काम छोड़कर वह हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 16 सालों से हो रहे भेदभाव को दूर करने और अपनी जायज मांगों को लेकर व सरकार से पहले भी अनुरोध कर चुके हैं ,लेकिन उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा।