जगाधरी: छछरौली अनाज मंडी में 18 अगस्त को होने वाली जन आशीर्वाद रैली होगी ऐतिहासिक-कृषि मंत्री कंवर पाल
18 अगस्त 2024 को सुबह 10 बजे छछरौली नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद रैली को लेकर कृषि मंत्री कंवर पाल ने जगाधरी विधानसभा के तीनों मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और देवधर, प्रताप नगर,जयरामपुर,आदि गांवों का दौरा कर लोगों को जन आशीर्वाद रैली में आने के लिए न्योता दिया।