जगाधरी: यमुनानगर की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ताजेवाला हेड से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयां के साथ किया गिरफ्तार।
एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की गई है और ताजेवाला हेड से एक व्यक्ति को प्रतिबंधित दवाइयां के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस व्यक्ति से 1200 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए हैं, जिनको लाने और ले जाने में पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।