जगाधरी: यमुनानगर की अनाज मंडी गेट के बाहर जिले भर के क्लर्को हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी ।
अनाज मंडी गेट के बाहर हड़ताल पर बैठे क्लर्को का कहना है कि सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दे रही है, जबकि जब उन्होंने पहले हड़ताल की थी तब भी उन्हें आश्वासन दिया गया था। लेकिन आज तक सरकार ने उनकी मांगों को लागू नहीं किया है। प्रदेश भर में उनकी हड़ताल चल रही है जिससे सरकारी दफ्तरों के काम काफी प्रभावित हो रहे हैं।