जगाधरी: तेजली खेल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में करवाई गई फुल ड्रेस रिहर्सल
इस बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह यमुनानगर के तेजली खेल स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा के राज्यपाल भंडारू दत्तात्रेय राष्ट्रीय ध्वजारोहणकर परेड की सलाह लेंगे। एसडीएम सोनू राम ने बताया के इस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए आज अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, जिसमें बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।