नलखेड़ा: आगर भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ओम मालवीय ने मां बगलामुखी माता मंदिर में की पूजा अर्चना, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भाजपा जिला आगर मालवा अध्यक्ष पद पर ओम मालवीय की नियुक्ति के बाद गुरुवार देर शाम को नवनियुक्त अध्यक्ष नगर में स्थित मां बगलामुखी मंदिर पर दर्शनार्थ पहुंचे। वही महामंडलेश्वर श्री स्वामी सांदीपेंद्र गिरि जी महाराज के आश्रम पहुंच कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। नगर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थान - स्थान पर मंच बनाकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया