घोड़ाडोंगरी: शक्तिगढ़ गांव में घर में खाद की बोरी उठा रहे युवक को सांप ने काटा, इलाज के दौरान हुई मौत
घोड़ाडोंगरी तहसील के शक्तिगढ़ गांव में शुक्रवार को घर में खाद की बोरी उठा रहे युवक को सांप ने काट लिया। परिजन से घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घोड़ाडोंगरी पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1बजे पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शक्तिगढ़ में प्रशांत मंडल उम्र 20 की सांप के काटने से मौत हो गई।