फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के तुमडिया गांव में दबंगों ने दुकान में घुसकर की मारपीट और तोड़फोड़, पुलिस से की गई शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के तुमडिया गांव के रहने वाले अनिल राठौर ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया घर में परचूनी की दुकान है गांव के दबंगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के कुछ लोगों ने समझौता कर दिया था। लेकिन इसके बाद से दबंग रंजिश मानने लगे रविवार को समय लगभग दोपहर के 2:00 बजे अनिल राठौर अपनी दुकान पर बैठे थे आरोप है। दबंग दुकान में घुस आए।