फरीदपुर: भुता थाना पुलिस ने 1 किलो 495 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत भुता थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नजीम खां पुत्र नजीर अहमद निवासी ग्राम नंदगांव थाना शाहाबाद जिला रामपुर, आरिफ खां पुत्र रहमत खां निवासी ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल थाना भोजीपुरा जिला बरेली को 1 किलो 495 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।