फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के लाइन पर मटिया के रहने वाले युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट, पुलिस से की शिकायत
फरीदपुर थाना क्षेत्र के लाइन पर मटिया के रहने वाले सुभान ने शनिवार समय लगभग रात के 9:30 बजे फरीदपुर थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया वह दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था तभी मोहल्ले के ही रहने वाले दबंग गंदी-गंदी गाली देने लगे युवक ने गलियों का विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसमें वह घायल हो गया और मामले की शिकायत थाना पुलिस की।