फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर आरपीएफ सिपाही से बदसलूकी, तीन पर मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार से मरम्मत कार्य शुरू होने के चलते आरपीएफ सिपाही की ड्यूटी लगाई गई थी। शाम करीब 6 बजे तीन युवक बाइक से क्रॉसिंग के नीचे से निकलने की कोशिश करने लगे। सिपाही ने मना किया तो युवकों ने उससे बदसलूकी की और वीडियो बना रहे सिपाही का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने तीनों को पकड़ लिया।