फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के बिलपुर स्टेशन पर बेंच पर मिला बुजुर्ग का शव, पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस
फतेहगंज पूर्वी। बिलपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव स्टेशन परिसर में बेंच पर मिला। लोगो के अनुसार बुजुर्ग दोपहर 12 बजे से स्टेशन पर घूम रहा था और बाद में बेंच पर लेट गया। काफी देर तक कोई हरकत न होने पर रेलकर्मियों ने पास जाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने जीआरपी बरेली को अवगत कराया।