भोरे: भोरे में हुए गोली कांड के खिलाफ माले कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए उठाई आवाज
भोरे थाना क्षेत्र के खजुराहा में हुए गोली कांड के खिलाफ शनिवार को माले कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी को लेकर आवाज उठाई गई। यह प्रतिवाद मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर भोरे चार मोहनी पर पहुंचकर नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रखंड सचिव सुभाष पटेल ने घटना की निंदा की।