भोरे: कल्याणपुर व हुसेपुर नवका टोला में करंट की चपेट में आने से दो लोगों झूलसे और दो लोगों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर और हुसेपुर नवका टोला में शनिवार को करंट के चपेट में आने से दो लोगों की मौत और दो लोगों के झुलसने की बात सामने आ रही है। झूलसे दोनों लोगों का इलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है। पहली घटना कल्याणपुर गांव में घटित हुई जहां मकान निर्माण के दौरान करंट की चपेट में तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई।