भोरे: हरदिया गांव में पुलिस ने कार्रवाई कर चोरी की बाइक से 176 पीस देशी शराब की बरामद, दो धंधेबाजो को किया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के हरदिया गांव में थानाध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यवाई कर एक चोरी की बाइक के साथ 176 पीस बंटी बबली नामक देशी शराब को बरामद किया है। वही शामिल दो धंधेबाजो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि हरदिया में चोरी की बाइक पर शराब लाकर उसे खपाने की कोशिश की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।