थरथरी: थरथरी थाना हाजत से अभियुक्त फरार, एक घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा
थरथरी थाना की हाजत से शुक्रवार को एक अप्राथमिकी अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बताया जाता है कि ओली विगहा निवासी संटू उर्फ नाटा को खाना खिलाने के लिए हाजत से बाहर निकाला गया था। इसी दौरान वह पुलिसकर्मियों की निगरानी से निकलकर भाग गया। आपको बता दें कि संटू को नारायणपुर कझियावां गांव में कुछ माह पूर्व हुई भैंस चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाना लाय