ऊन: शामली के बलहेड़ा गांव निवासी युवक का नशा से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस तलाश में जुटी
Un, Shamli | May 10, 2026 रविवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव बलहेड़ा निवासी सद्दाम नाम के युवक की इंस्टाग्राम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वीडियो में नशीले पदार्थ का सेवन किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि आरोपी की पहचान कर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर तलाश की जा रही है।