जतारा: बैदऊ:दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और बाइक बरामद
ग्राम बैदऊ के चर्चित दोहरे हत्याकांड में दिगौड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी रतिभान घोष को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और शवों को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।