बलरामपुर: जिला संयुक्त चिकित्सालय में मनाया गया जन औषधि दिवस, सदर विधायक रहे उपस्थित
7 मार्च शुक्रवार 11 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय में जन औषधि दिवस का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सदर पलटू राम द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष सात मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आम जन मानस में जेनरिक दवाओं के सम्बन्ध भ्रांतियों को दूर करना है।